Character certificate Bihar online apply | RTPS बिहार आचरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Bihar character certificate online apply: आचरण प्रमाण पत्र एक ऐसा प्रमाण पत्र है। जो व्यक्ति के चरित्र और व्यवहार को दर्शाता हैं। इसका उपयोग ज्यादातर एजुकेशन एडमिशन, वीसा अप्लीकेशन और नौकरियां आदि कार्यों में किया जाता है।

बिहार वासियों के लिए RTPS Bihar द्वारा घर बैठे आचरण प्रमाण पत्र बनाना काफी आसान है। यदि आप बिहार नागरिक हैं और अपना आचरण प्रमाण पत्र घर बैठे बनाना चाहते हैं। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

इसमें हम ऑनलाइन घर बैठे आचरण प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानेंगे। तो आइए जानते हैं। RTPS Bihar पोर्टल द्वारा आचरण प्रमाण पत्र कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है।

आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

बिहार आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होंगी।

मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आवेदक का फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र,
आधार कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड आदि।

आचरण प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

बिहार नागरिक निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करके अपनी आचरण प्रमाण पत्र आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आरटीपीएस बिहार के आधिकारिक पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं।

आचरण प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

2. होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन दें > लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ विकल्प का चयन करें।

3. गृह विभाग पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आचरण प्रमाण पत्र आवेदन फार्म खुलेगा। जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरे और आगे बढ़े।

आचरण प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

5. आवेदक का फोटो अपलोड करें।

6. सभी जानकारी भरने और फोटो अपलोड करने के बाद वहां मौजूद कैप्चा कोड सही से दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद आचरण प्रमाण पत्र प्रीव्यू खुलेगा। जिसे ध्यान पूर्वक देखें और कोई जानकारी गलत होने पर एडिट बटन पर क्लिक करके उसका सुधार करें।

8. सभी जानकारी सही होने के बाद Attach Annexure बटन पर क्लिक करें।

9. इसके बाद अपना आधार कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड में से किसी एक दस्तावेज को Choose File बटन पर क्लिक करके अपलोड करें।

10. फिर Save Annexure बटन पर क्लिक करें।

11. इसके बाद आवेदन का फाइनल प्रीव्यू खुलेगा। जिसे ध्यान से पढ़ें और सभी जानकारी सही होने पर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

12. अब आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है जिसे बनने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। आवेदन का रिसिप्ट डाउनलोड करने के लिए Export to PDF बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

इस प्रकार बिहार नागरिक उपरोक्त प्रक्रिया का उपयोग करके अपना आचरण प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

Leave a Comment